फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: ट्रेन में 500 रुपये में पावर बैंक बेच रहा था आदमी, खोलकर देखा तो अंदर से निकली मिट्टी

Tue, 03 Jun 2025 12:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर पावर बैंक बेचते हुए दिखाई देता है। वह कई नामी ब्रांड्स के पावर बैंक को असली बताकर यात्रियों को बेच रहा है। इनकी कीमत 500 से 550 रुपये बताई जा रही है
विज्ञापन
पावर बैंक में मिट्टी भरकर बेचने की कोशिश कर रहा था शख्स - फोटो : एक्स@geetappoo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों की समस्याएं कोई नई बात नहीं हैं। कभी ओवरचार्ज की गई पानी की बोतलें तो कभी खराब खाने-पीने की चीजें। इस तरह की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। इसके साथ ही ट्रेन में घूमते सामान बेचने वाले लोग यात्रियों को ठगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर पावर बैंक बेचते हुए दिखाई देता है। वह कई नामी ब्रांड्स के पावर बैंक को असली बताकर यात्रियों को बेच रहा है। इनकी कीमत 500 से 550 रुपये बताई जा रही है और वह व्यक्ति इन प्रोडक्ट्स पर एक साल की गारंटी देने का दावा करता है। वीडियो में नजर आता है कि ये सारे पावरबैंक देखने में लगभग एक जैसे हैं और उन पर अलग-अलग ब्रांड के स्टीकर लगे हुए हैं। जब एक यात्री उस आदमी से पावर बैंक खरीदने से पहले उसे चेक करने की बात करता है तो वह आदमी तुरंत पावर बैंक को यात्री के मोबाइल से कनेक्ट कर देता है। मोबाइल चार्ज होने लगता है, जिससे देखने में पावर बैंक असली लगता है।
 

पावर बैंक के अंदर निकलती है मिट्टी
हालांकि, उस यात्री को कुछ शक होता है और वह पावर बैंक को खोलकर देखने का फैसला लेता है। जैसे ही पावर बैंक खोला जाता है, उसमें से मिट्टी और एक छोटी सी बैटरी निकलती है। यह देखकर ट्रेन में मौजूद सभी यात्री हैरान रह जाते हैं। दरअसल, यह एक स्कैम होता है, जिसमें नकली पावर बैंक को असली दिखाने के लिए उसमें सिर्फ वजन बढ़ाने के लिए उसे मिट्टी भरी जाती है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि जब पावर बैंक बेचने वाले की पोल खोलता है और वीडियो बनाता है तो वह आदमी उसे डराने और वीडियो बनाना बंद करने की कोशिश करता है। यह पूरा वीडियो  X पर @gharkekalesh नामक पेज द्वारा साझा किया गया है और तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये आदमी पांच मिनट में गायब हो जाएगा, लेकिन गारंटी एक साल की देता है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “मेरे साथ भी ऐसा ही धोखा हुआ था, ये सब ठग हैं।”

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें