बहन के साथ मजाक करना बेटे को पड़ा भारी
- फोटो : एक्स@realsidYdv
सोशल मीडिया आज के लोगों के लिए मनोरंजन का एक साधन बन गया है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां कब क्या और किस वजह से कुछ वायरल हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट किए जाते हैं और उनमें से कुछ इतने अलग या मजेदार होते हैं कि देखते ही देखते लाखों लोगों तक पहुंच जाते हैं। कभी लोग अपने जुगाड़ से सबको चौंका देते हैं तो कभी रील्स के लिए स्टंट या फिर अजीब हरकतें लोगों की हंसी का कारण बन जाती हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां अपनी बेटी को डराने की कोशिश कर रहे बेटे की जोरदार पिटाई कर देती है। वीडियो देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत एक घरेलू सीन से होती है। एक मां और उसकी बेटी किचन में मिलकर खाना बना रही होती हैं। तभी बेटा अपनी गोद में एक बिल्ली का बच्चा लेकर वहां आता है। उसका मकसद सिर्फ अपनी बहन के साथ मजाक करना होता है। वह बिल्ली के बच्चे को बहन के कंधे पर रख देता है, जिससे वह बुरी तरह डर जाती है। यह मजाक एकदम अचानक होता है और बहन की घबराहट देखकर मां तुरंत प्रतिक्रिया देती है और बेटा भी मां का एक्शन देखकर सकपका जाता है।
मां पकड़कर कर देती है कुटाई
मां को शायद यह मजाक बिलकुल भी पसंद नहीं आता है। वह बिना देर किए किचन में रखा एक बर्तन उठाती है और बेटे की जमकर पिटाई कर देती है। यही नहीं वह उसे कई बार मारती है, जिससे साफ पता चलता है कि उसे बेटे की हरकत पर गुस्सा आ गया है। बेटी भी इतनी बुरी तरह से डरी हुई थी कि मौके का फायदा उठाकर वह भी अपने भाई को दो-चार थप्पड़ मार देती है।
लोगों ने दी दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है और फिर इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @realsidYdv नाम के अकाउंट से पोस्ट किया जाता है। वीडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, “और करो मजाक।” इस कैप्शन से साफ है कि यह वीडियो मजाकिया अंदाज में साझा किया गया है, हालांकि लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रही हैं। बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स और रीट्वीट्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “ले कबाड़ा कर दिया।” एक दूसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “कर्म करता हूं, कांड हो जाता है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “बहुत गलत हुआ भाई।” वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, “मजाक पड़ गया भारी।”