फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आइलैंड पर गुफा में मिली 44 हजार साल पुरानी पेंटिंग, यह दुनिया का सबसे पुराना भित्ति चित्र

Fri, 13 Dec 2019 04:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुनिया का सबसे पुराना भित्ति चित्र - फोटो : Ratno Sardi/nature.com
विज्ञापन

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर एक गुफा में हजारों साल पुराना एक भित्ति चित्र मिला है, जिसे दुनिया का सबसे पुराना भित्ति चित्र बताया जा रहा है। 4.5 मीटर चौड़ी इस दुर्लभ भित्ति चित्र को गुफा की दीवार पर बनाया गया है, जिसमें एक सींग वाला जानवर बना है और शिकारी उसका पीछा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस भित्ति चित्र से जुड़ी एक शोध बुधवार को नेचर पत्रिका में प्रकाशित हुई है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यूरोप की गुफाओं में भी चारकोल से बने कई भित्ति चित्र मिले हैं, लेकिन वो उतने पुराने नहीं है, जितना कि इंडोनेशिया में मिला यह भित्ति चित्र।

यूरोप की गुफाओं में मिली रॉक पेंटिंग्स 14 हजार साल से 21 हजार साल के बीच की बताई जाती हैं। अब तक इन्ही रॉक पेंटिंग्स को दुनिया की सबसे पुरानी कलाकृति माना जाता था, जो प्रागैतिहासिक काल की हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी के आर्कलॉजिस्ट्स की टीम का कहना था कि उन्होंने ऐसा आश्चर्यजनक भित्ति चित्र पहली बार देखा था। शोध के लेखक मैक्समी औबर्ट के मुताबिक, गुफा में मिला भित्ति चित्र
कम से कम 43,900 साल पुराना है। हालांकि इंडोनेशिया के ही बोर्निया द्वीप पर भी एक ऐसा ही भित्ति चित्र मिला था और उसे भी 40 हजार साल पुराना बताया जा रहा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें