फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के बाद की हत्या, सौतेले बाप पर शक 

Fri, 13 Dec 2019 04:44 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे 
विज्ञापन
मौत की सजा देने वाले देश - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे में एक 15 साल की लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को इस मामले में लड़की के सौतेले बाप पर शक है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पिंपरी चिंचवाड़ में दापोड़ी स्थित घर में नाबालिग का शव गुरुवार शाम को उसकी बहन ने देखा। दरअसल पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके और उसके पति के बीच झगड़ा हो गया था। उसका पति आटो चलाता है। 

इसके बाद सौतेले बाप ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला ने उसे अपनी बेटियों से भी दूर रहने के लिए कहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को जब पीड़िता की बहन घर आई, तो उसने दरवाजा बंद पाया। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और अंदर देखा तो उसकी बहन मृत पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई। साथ ही दुष्कर्म के भी संकेत मिले हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें