फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बक्सर में क्रिकेट खेलने के दौरान युवक को गोली मारी, पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर के अरियांव गांव में युवक मंगलवार को 10 बजे के करीब अरियांव हाई स्कूल के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद बदमाश आए और सीने में सटाकर एक गोली मार कर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में बक्सर के अरियांव गांव में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अरियांव हाई स्कूल के पास बने गोदाम के पास युवक दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए और युवक की छाती में गोली मार दी। घटना की सूचना तुरंत दोस्तों ने परिजनों को दी और अनुमंडल अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को छानबीन में जुट गई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण पुलिस से बदमाशों की गिरफ्तारी मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान अरियांव गांव निवासी चंदन कुमार सिंह (17) के रूप में हुई है। चंदन के तीन भाई हैं और पिता खेती करते हैं। बातया गया कि युवक मंगलवार को 10 बजे के करीब अरियांव हाई स्कूल के पास दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। तभी बाइक सवार हथियारबंद बदमाश आए और सीने में सटाकर एक गोली मार कर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, बेटे की मौत के बाद उसकी मां हीरामुनी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार, चंदन क्रिकेट का अच्छा खिलाड़ी था। मिलनसार था। हत्या की सूचना के बाद गांव वाले भी स्तब्ध हैं।
 
परिजनों ने बताया कि गोली मारने वालों की पहचान हो गई है। पास के ही गांव के युवक पर पुरानी रंजिश में गोली मारने का आरोप लगा है। हालांकि अभी परिजन गोली मारने वाले का नाम नहीं बता रहे हैं। वहीं, थानाध्क्ष संतोष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्यारों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों ने अभी किसी का नाम नहीं बताया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें