फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बगहा में गेहूं काटने गए अधेड़ पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर स्थिति में अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 18 Apr 2023 04:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी के अनुसार तेंदुआ दो की संख्या में थे, हमला एक ने किया था। हमने वन विभाग को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पैरों के निशान के आधार पर तेंदुए की लोकेशन जानने में जुट गई है।
विज्ञापन
इलाज के दौरान पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा में मंगलवार को तेंदुआ ने खेत में गेहूं काटने गए एक अधेड़ व्यक्ति पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज स्थानीय पीएससी में भर्ती कराया जा रहा है। घटना बगहा पुलिस जिला के पिपरासी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव सरेह की है। तेंदुए के हमले में घायल हुए व्यक्ति की पहचान बगहा पुलिस जिला के परसौनी गांव निवासी नक्छेद राम (50) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नक्छेद राम मंगलवार सुबह सरेह में गेहूं की कटनी करने गए हुए थे। उसी दौरान तेंदुए ने हमला बोल दिया। हालांकि गेहूं काटने गए अन्य ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया तो तेंदुआ भाग खड़ा हुआ। इसके बाद स्थानीय लोगों ने नक्छेद राम को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जानकारी के अनुसार तेंदुआ दो की संख्या में थे, हमला एक ने किया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की जानकारी दी है। वहीं, वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पैरों के निशान के आधार पर तेंदुए की लोकेशन का पता करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें