फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में युवक का मर्डर, सुबह में फतुहा स्टेशन गए थे; अपराधियों ने सीने और सिर में मारी गोली

Sun, 03 Dec 2023 11:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

दिनदहाड़े हत्या के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है। 
विज्ञापन
यूपी क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के फतुहा में रविवार की सुबह अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून डाला। इस हादसे में युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करने में जुट गई है। घटना की पुष्टि करते हुए फतुहा के जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मृत युवक की पहचान मझौली निवासी कृष्णनंदन सिंह का 30 वर्षीय पुत्र फग्गू यादव के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दूध लेकर फतुहा स्टेशन पहुंचा था
उन्होंने बताया कि अपराधियों द्वारा युवक को दो गोली मारी गई है। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि मंझौली निवासी फग्गू यादव प्रतिदिन की तरह रविवार को दूध लेकर फतुहा स्टेशन पहुंचा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ दो गोलियां दाग दी। 

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
अपराधियों ने युवक को सीने और सिर में गोली मारी। इस कारण घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराध ही हथियार लहराते हुए आराम से वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों ने फतुहा जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के प्रभारी घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है। घटना के कारण पूछे जाने पर उन्होंने इस मामले में फिलहाल कुछ भी नहीं बताया है। लेकिन, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आपसी विवाद के कारण अपराधियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें