फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: आरा में दोस्तों से साथ ताप रहे युवक को गोली लगी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दोस्त पर आरोप

Fri, 05 Jan 2024 01:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आरा

सार

आरा में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
मृतक युवक संतोष कुमार और उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के आरा में एक युवक की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। घटना जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव की है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भदवर गांव में रहने वाले दिनेश राय का 18 साल का बेटा संतोष कुमार गुरुवार रात को दोस्तों के साथ गांव में निकला था। बगीचे में आग तापने के दौरान उसे गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ  मौजूद दोस्तों ने घटना की जानकारी  परिजनों को दी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया  गया। गंभीर हालत के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार देकर उसे पटना रेफर कर दिया। लेकिन, संतोष ने रास्ते दम ही तोड़ दिया।  

मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने हत्या का शक घटना के समय उसके साथ मौजूद दोस्तों पर जाहिर किया है। हांलाकि, अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हत्या किसने और किस लिए की है। 
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें