फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीवान में फोन से बात करते हुए युवक कुएं में गिरा, कॉल डिटेल्स बताएगा मौत का असली वजह

Mon, 30 Jan 2023 09:12 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

सीवान में मोबाइल पर बात करने के दौरान कुँए में गिरने से युवक की मौत हो गई। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार का है। थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि कॉल डिटेल्स और सीडीआर निकलने के बाद स्पष्ट होगा कि यह हादसा है या आत्महत्या। 
विज्ञापन
सीवान में फोन से बात करते हुए युवक कुएं में गिरा, कॉल डिटेल्स बताएगा मौत का असली वजह - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में मोबाइल पर बात करने के दौरान  कुँए में गिरने से युवक की मौत हो गई। मामला रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बाजार का है। मृतक हरे राम यादव का 17 वर्षीय पुत्र राहुल यादव बताया जाता है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रविवार की रात घर के सभी लोग एक साथ खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक किसी का फोन आया और वह बात करते हुए घर से तेजी से निकला। करीब एक घंटे के बाद परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया। जब वे लोग आसपास के लोगों से पूछाताछ किए तो किसी ने बताया कि चीखने और पानी में गिरने जैसी आवाज सुनाई पड़ी थी। इसके बाद कुंए में खोजा गया तो राहुल की लाश कुंए से बरामद हुई। परिजनों ने बताया कि बात करने के दौरान वह कुंए में गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। हालांकि वहीं  कुछ लोगों का यह भी कहना है कि संभवतः राहुल किसी लड़की से बात कर रहा था और बातचीत के दौरान दोनों के बीच तनाव बढ़ने से राहुल कुंए में कूदकर गया जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कॉल डिटेल्स बताएगा हादसा है या आत्महत्या 
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि वह किससे बात कर रहा था यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। कॉल डिटेल्स और सीडीआर निकलने के बाद स्पष्ट होगा कि यह हादसा है या आत्महत्या। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें