फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेतिया में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, नौगछिया में अज्ञात बदमाशों ने की दादा-पोते की हत्या

सार

आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नौगछिया में अज्ञात बदमाशों ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति और उसके करीब आठ साल के पोते की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के नगर थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया।  पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम को हुई। आरोपी मासूम को बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना का पता तब चला जब नाबालिग खून से लथपथ अपने घर लौटी। घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस अधीक्षक किरण जाधव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपने ही पड़ोसी पर दुष्कर्म करने का आरोप  लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने आगे बताया कि मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादा-पोते ही हत्या कर फरार हुए बदमाश
नौगछिया में अज्ञात बदमाशों ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति और उसके करीब आठ साल के पोते की हत्या कर दी। देर रात दादा-पोते सो रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया। एसपी नौगछिया का कहना है कि मृतकों के परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें