फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नवादा में पत्नी से झगड़े के बाद जहर खाने से युवक की मौत, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 10 Apr 2023 12:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा

सार

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में ससुराल में युवक ने रविवार की देर शाम पत्नी से झगड़ा होने के बाद जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक संतोष कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के धमनी गांव में ससुराल आए युवक ने रविवार की देर शाम जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संतोष कुमार का किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह नाराज हो गया और घर से निकलकर रजौली बाजार गया। जहां उसने जहर खरीद कर खा लिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


मृतक युवक के ससुर उमेश चौधरी ने बताया कि दामाद संतोष पिछले 15 दिनों से धमनी गांव में रह रहे थे। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद दामाद ने बाजार जाकर जहर खा लिया और घर लौट आए। फिर घर में बताया कि हमने जहर खा लिया है। उसके बाद हम लोग अनुमंडल अस्पताल रजौली लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नवादा रेफर कर दिया गया था। नवादा के जाने के दौरान संतोष की मौत हो गई।

मृतक युवक संतोष नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के कढौली गांव का रहने वाला था। सूचना के बाद उसके परिजन भी रजौली पहुंचे। परिजन शव को अपने कब्जे में लेकर थाने पर पहुंच गए। वहां उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर संतोष की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी मिली है। मृतक युवक के परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया जाएगा। लिखित आवेदन के तहत पूरे मामले की बारीकी से जांच कर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें