सार
Motihari News: मोतिहारी में शादी समारोह हथियार के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हथियार लहराने पर रोक लगाने को लेकर पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है, लेकिन इससे अंजान लोग आज भी खुलेआम हथियार लहरा रहे हैं।
मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के कुशहर गांव से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जहां कुशहर गांव निवासी गुल्ली ठाकुर के परिवार ने लड़की की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने के लिए मुनिलाल शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र आशिक शर्मा भी अपने साथियों के साथ पहुंचा था।
बताया जा रहा है वहां भोजपुरी गाना बज रहा था। इसी बीच भोजपुरी गाने पर हाथ में पिस्टल और मुंह में सिगरेट लगाकर डांस करने लगा। उसे देख वहा इसके अन्य साथी भी हथियार निकाल कर डांस करने लगा, हथियारो खुलेयाम प्रदर्श देख वहा कुछ देर के लिए भय का माहौल हो गया, हालाकि वीडियो करीब दस दिन पुराना है। वीडियो तब सामने आया जब राजवीर ने अपने स्टेट्स में हथियार वाला वीडियो लगाया, उसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया।
मामला हुआ दर्ज
सदर एएसपी राज ने बताया कि एक वीडियो तुरकौलिया थाना क्षेत्र से वायरल हो रहा हैं। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो तीन युवक हाथ में हथियार ले कर डांस कर रहे है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।