फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: नालंदा में शौच के लिए गई महिला की करंट से मौत, 25 जून को होने वाली थी बेटी की शादी, अब घर में पसरा मातम

Sat, 22 Apr 2023 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि महिला की मौत लेकर अप्राकृतिक मौत (यूडी) का केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत होने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद गांव में पसरा मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में शनिवार को शौच के लिए गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। मामला नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत रानी बीघा गांव का है। मृतका कैलाश चौहान की पत्नी रामसती देवी (47) है। मृतका के परिजन ने बताया कि महिला सुबह शौच के लिए रामजन खंधा गई हुई थी। जहां पहले से गिरे 440 वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आकर झुलसने घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब अन्य ग्रामीण कृषि कार्य को लेकर खेतों की ओर जा रहे थे। तब उनकी नजर महिला पर पड़ी। उसके बाद घटना का पता चला।
विज्ञापन



मृतक महिला रामसती देवी का फाइल फोटो
 
जानकारी के मुताबिक, नालंदा में बीती रात धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसी आंधी में बिजली प्रवाहित तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। महिला की पांच बेटियां और एक बेटा है। 25 जून को छोटी बेटी की शादी होनी थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोपहर के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। नालंदा थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अप्राकृतिक मौत (यूडी) का केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से महिला की मौत होने का कारण बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें