नवादा में शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के रजौली थाना की करीगांव मोड़ के पास की है।
नवादा में शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ है। इसमें दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 7 लोगों की हालत गंभीर है। घटना के रजौली थाना की करीगांव मोड़ के पास की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें दो महिलाओं की मौत हो गई।
विज्ञापन
रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे सभी
SDPO पंकज कुमार थाना प्रभारी दरबारी चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों का इलाज करवा रहे हैं। बताया जाता है कि सभी परिवार एक गाड़ी में बैठे थे। रजरप्पा मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे। सभी लोग बिहारशरीफ के नूरसराय गांव के रहने वाले हैं।
दोनों की मौके पर ही मौत हो गई
मरने वाली महिलाएं बिहारशरीफ के नूरसराय रूप में की गई। एक महिला की पहचान प्रतिमा देवी के रूप में हुई। 7 लोग गंभीर रूप से घायल है और कोई लोग अपना नाम नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रजरप्पा मंदिर से दोनों महिलाएं लौट रही थी, इसी दौरान उनकी गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर मौत पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।