फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात: मां ने अपनी तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या की, गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 07:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

आरोपी महिला पिंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (डमगांव) राज ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों के सवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी महिला पिंकी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर जिले में शुक्रवार को अपनी तीन बेटियोंकी गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बरकी गाय घाट गांव निवासी पिंकी देवी ने अपनी बेटियों की हत्या क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
 
शुक्रवार सुबह पूनम (8 वर्षीय), रोनी (7 वर्षीय) और बबली (4 वर्षीय) के शव मिलने के बाद उनके पड़ोसियों ने पुलिस से संपर्क किया। 

पिंकी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (डमगांव) राज ने संवाददाताओं को बताया कि मृतकों के सवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस बिहार से  बाहर रह रहे महिला के पति से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। पूछताछ में पिंकी देवी ने स्वीकार किया कि गुरुवार की रात उसने अपनी बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसने (आरोपी महिला) अभी तक इसका कोई कारण नहीं बताया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें