बिहार चुनावों पर बीबीसी की विशेष सिरीज़ 'बूझिए ना बिहार को' में हम आपको अगले कुछ दिनों तक राज्य से जुड़े मिथकों और तथ्यों के बारे में बताते रहेंगे। इस कड़ी में जानिए, क्या है 'वोट कटवा' पार्टी और इस बार चुनाव मैदान में कौन कौन वोट कटवा पार्टी हैं?
बिहार चुनाव में बड़े पैमाने पर राजनीतिक पार्टियां हिस्सा लेती हैं। लेकिन इनमें से ज़्यादातर पार्टिया सिर्फ़ राज्य में अपना आधार बढ़ाने के लिए उम्मीदवार उतारती हैं।
समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा इत्यादि ऐसे ही दल हैं, ये अपने उम्मीदवार चुनाव में उतारते हैं और उन्हें कुछ वोट भी मिल जाते हैं।
साल 2010 का चुनाव इस मायने में अलग था। दो गठबंधन के चुनाव मैदान में होने के अलावा कई पार्टियां स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में थीं, इन पार्टियों ने बड़ी संख्या में अपने उम्मीदवार उतारे थे।