फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा; वीडियो वायरल होने पर बदला लेने युवती के गांव पहुंचा युवक

Mon, 17 Jul 2023 05:29 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया के एक गांव में 14 जुलाई की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, फिर बगीचे में ले जाकर दोनों को जमकर पीट दिया। कुछ लोगों के बीच-बचाव करने प्रेमी जोड़े को छोड़ दिया गया। लेकिन पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद प्रेमी बदला लेने प्रेमिका के गांव पहुंच गया।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े को पीटते ग्रामीण युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका को अपने प्रेमी को घर बुलाना महंगा पड़ गया। मामला जिले के नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां विगत 14 जुलाई की रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। फिर गांव के ही पास एक बगीचे में ले जाकर जमकर पिटाई की। साथ ही उस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में देखा जा रहा है कि प्रेमिका अपने प्रेमी की पिटाई का जमकर विरोध कर रही है।

विज्ञापन


प्रेमिका पूरे गांव की काट देती थी बिजली
वहीं, ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि युवती प्रेमी को घर बुलाने के लिए पूरे गांव की बिजली काट देती है। अंधेरा होने पर उसे घर में बुला लेती है। यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था। अंधेरे में गांव में कई लोगों की साइकिल, बाइक और अनाज आदि की चोरी भी हुई है। इससे त्रस्त गांव के युवक निगरानी कर रहे थे। रात में आपत्तिजनक स्थिति में दोनों को पकड़ लिया। गांव के कुछ लोगों के बीच-बचाव करने पर प्रेमी जोड़े को छोड़ दिया गया।

वीडियो वायरल होने से बौखलाया प्रेमी
इसके बाद 15 जुलाई की दोपहर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमी बौखला गया। फिर वह अपने दोस्तों के संग लड़की के गांव के उन युवकों से बदला लेने पहुंच गया, जिन्होंने उसे पकड़कर पिटाई कर वीडियो बनाया था। प्रेमी के साथ प्रेमिका के गांव दर्जन भर युवक पहुंचे और घरों में घुसकर मारपीट करने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए तीन युवक
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रेमी समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों को हिरासत में लिए जाने के बाद थाने में दोनों पक्ष के लोग पहुंचे। प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों ने थाने में दोनों की शादी करने पर सहमति व्यक्त की। बांड बनाने के बाद हिरासत में लिए गए युवकों को छोड़ दिया गया। इधर, थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि प्रेम-प्रसंग का मामला था। दोनों परिवारों की सहमति पर छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें