फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : स्टंट पर 30 हजार जुर्माना; मरीन ड्राइव पर नकली पिस्टल के साथ बाइक स्टंट दिखाने वाली को जानें

Mon, 17 Jul 2023 05:04 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Patna : 'अमर उजाला' ने एक बाइक स्टंट का वीडियो दिखाया था। यह पटना के गंगा पथ का है, जिसे लोग मरीन ड्राइव भी कह लेते हैं। एक लड़की पिस्टल लहराते हुए बाइक पर स्टंट कर रही थी। लड़की पर 30 हजार जुर्माना लगा है। कौन है, वह भी जानिए।
विज्ञापन
मरींन ड्राइव पर स्टंट करती लड़की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के लोहानीपुर में रेलवे हंटर रोड है। इस इलाके में बहुत धनाढ्य लोग नहीं रहते हैं, लेकिन शौक की कमी नहीं। लड़की ने जिद पकड़ा तो मां ने जेवर बेचकर महंगी बाइक खरीद दी। बेटी को बाइक किसलिए चाहिए थी, यह गंगा पथ पर सामने आया। गंगा पथ को लोग मरीन ड्राइव भी कहते हैं। मरीन ड्राइव पर बाइक से स्टंट कर उसने इंस्टाग्राम पर डाला। आईडी थी- हंटर क्वीन। कोई और ऐसा न करे, इसलिए 'अमर उजाला' ने उस वीडियो को दिखाते हुए खतरे बताए। अब पटना पुलिस ने उसपर 30 हजार जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना परिवार वालों ने कैसे दिया होगा, इसपर बात नहीं करते हैं।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई 
गांधी मैदान थानाध्यक्ष का कहना है कि सोशल मीडिया पर एक लड़की का मरीन ड्राइव पर स्टंट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में लड़की लगभग 80 के स्पीड में बाइक को चलाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उसने बाइक के हैंडल पर से अपने दोनों हाथ छोड़कर पिस्टल नॉक करती नजर आ रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर हंटर क्वीन नाम के आईडी से पोस्ट हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद वरीय अधिकारियों के आदेश पर स्टंट करने वाली इस लड़की की तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने लोहानीपुर के रेलवे हंटर रोड स्थित उसके घर से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उस बाइक और पिस्टल भी जब्त कर लिए हैं, जिससे उसने रील्स बनाये हैं। पुलिस का कहना है कि बाइक (BR 01 FT 7319) आरती देवी के नाम से है जबकि पिस्टल प्लास्टिक का बना है।
विज्ञापन


जेवर बेचकर खरीदी बाइक
लड़की की मां का कहना है कि मेरी मेरी बेटी ने जिद कर बाइक खरीदी है। इसकी बाइक खरीदने की जिद की वजह से मुझे अपना गहना बेचना पड़ा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें