फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munger News: खुले आसमान के नीचे तैयार हो रही थी देशी शराब, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Thu, 28 Dec 2023 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर

सार

Munger News: गंगा पार दियारा क्षेत्र में देशी शराब तैयार करने का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ शराब तस्करों को गंगा किनारे ड्रम में देशी शराब बनाते देखा जा रहा है। इस स्थान पर लगभग चार-पांच लोगों को शराब बनाते हुए देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह वीडियो गंगा पार सीताचरण गांव के पश्चिम दिशा की ओर गंगा नदी के किनारे का है। यह वीडियो राज्य में पूर्ण शराबबंदी व शराब निर्माण पर रोक के दावे का पोल खोल रहा हैं। बताते चलें कि पुलिस महकमा शराबबंदी को लेकर खुद को गंभीर साबित करने का प्रयास करता दिखाई देता है, पर जिला मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर गंगा के बीचोंबीच हो रहे शराब कार्य निर्माण यह दिखाता है कि शराब माफिया को पुलिस से कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई की बात कही
इधर, इस बाबत पूछे जाने पर मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के संबंध में मीडिया से जानकारी मिली है, पुुलिस जल्द ही इसकी पुष्टि कर इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार करेगी। बता दें कि अवैध रूप से देसी शराब निर्माण करने वाले के विरुद्ध लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दियारा क्षेत्र में भी उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से छापेमारी की जा रही है। छापेमारी अभियान के दौरान प्रत्येक दिन भारी मात्रा में शराब की बरामदगी तथा शराब बनाने की भट्टी एवं अन्य सामग्री भी ध्वस्त की जाती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें