फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीपी की विदाई की तैयारी: उपेंद्र कुशवाहा बन सकते हैं जदयू के नए अध्यक्ष, नीतीश ने दिए संकेत

Mon, 19 Jul 2021 08:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जदयू में विलय होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को अब जनता दल की कमान मिल सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके संकेत दिए हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में नीतीश कुमार ने उनके कामों की प्रशंसा की। 
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपेंद्र कुशवाहा का कद जनता दल यू में बढ़ता जा रहा है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं। रविवार को पदाधिकारियों की हुई बैठक में इसके संकेत मिले। इस बात पर तब और मुहर लग गई, जब सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कई बार उनके कामों की तारीफ की और कहा कि उपेंद्र कुशवाहा के आने से पार्टी पहले से अधिक मजबूत हुई है। पार्टी की स्वीकारोक्ति सभी वर्गों में बढ़ी है।  नीतीश कुमार ने ये भी संकेत दिए है कि कुशवाहा को पार्टी में और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। दरअसल मोदी मंत्रिमंडल में जेडीयू कोटा से आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद लगातार JDU के अंदरखाने ये खबरें आ रही हैं कि सिंह की जगह उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


मंत्री ने भी दे दिए संकेत
पदाधिकारियों की बैठक में आरसीपी सिंह ने कहा कि केंद्र में मंत्री बनने के बावजूद संगठन का काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा अगर पार्टी फैसला लेती है, तो वह अपने किसी मजबूत साथी को जिम्मेदारी देने से पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान से साफ संकेत है कि आने वाले दिनों में उपेंद्र कुशवाहा को जदयू की कमान मिल सकती है। पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आरसीपी सिंह ने सभी नेताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।


लोगों के बीच जाएं जदयू पदाधिकारी: नीतीश
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों से लोगों के बीच जाने और उनकी समस्याएं जानने की अपील की।
 प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच जाएं, कहां क्या कमी रह गई,यह जानने की कोशिश करें और तत्काल उसकी सूचना दें ताकि समाधान का प्रयास किया जा सके।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘महिलाओं को हमने हर तरह से सबल बनाया। आज पुलिस बल में जितनी महिलाएं हमारे यहां हैं, उतनी कहीं नहीं।’

उन्होंने राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का नाम लिए बिना उनपर प्रहार करते हुए कहा कि हमसे पहले जो थे उन्होंने क्या किया, मौका मिला तो अपनी जगह उन्होंने अपनी पत्नी को नेता बना दिया लेकिन महिलाओं के लिए क्या किया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें