फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शूटिंग देखने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, दो युवकों की मौत

Sun, 27 Nov 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

यूट्यूबर आदर्श आनंद की शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान खड़े होने को लेकर दो युवकों के बीच बहस हो गई। यह बहस इतनी बढ़ी कि एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। 
विज्ञापन
गोली लगते ही जमीन पर गिर गया युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भागलपुर जिले में यूट्यूबर आदर्श आनंद की शूटिंग के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। घटना बरारी थाना इलाके के मायागंज के हथिया नाला के पास की है। 

विज्ञापन


दरअसल, बरारी थाना इलाके के कुप्पाघाट के नीचे मायागंज स्थित हथिया नाला के पास यूट्यूबर आदर्श आनंद की शूटिंग चल रही थी। शूटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान खड़े होने को लेकर सन्नी पासवान और रोहित रजक के बीच बहस हो गई। दोनों के बीच हो रही बहस इतनी बढ़ी कि रोहित ने पिस्टल निकाल कर सन्नी को गोली मार दी। 

गोली लगते ही सन्नी जमीन पर गिर पड़ा, तभी वहां मौजूद तीसरे युवक ने रोहित को गोली मार दी। गोली चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोग रोहित और सन्नी को लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सन्नी पासवान रिफ्यूजी कॉलनी के पीछे अवस्थित पासवान टोला में रहता था। वहीं, रोहित रजक मायागंज स्थित गैस गोदाम के पीछे रहता था। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें