फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की हत्या, घर के बाहर बदमाशों ने मारी गोली, हत्या के दो कारण आए सामने

Sun, 27 Nov 2022 06:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

दो महीने पहले 7 सितंबर को शाहपुर बाजार में भी मंटू पर फायरिंग की गई थी। उस समय उन्हें दो गालियां लगीं थी, हालांकि उनकी जान बच गई थी। परिजनों का आशंका है कि ड्रग्स बेचने से मना करने और राजनीतिक दुश्मनी के चलते मंटू की हत्या की गई है।
विज्ञापन
वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को गोली मारकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के भोजपुर जिला में बदमाशों ने नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान नगर अध्यक्ष के पति की हत्या कर दी। गांव में ड्रग्स बेचने से मना करने और राजनीतिक द्वेष के कारण युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है। वारदात शाहपुर थाना इलाके की है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और वर्तमान नगर अध्यक्ष जुगनी देवी के पति वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को गोली मारी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मृतक मंटू के भाई छोटे सोनार ने बताया कि उनके भाई नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हैं। रविवार को वह अपने घर के पास कुर्सी पर बैठे थे, इस दौरान दो बाइक से आए हथियारबंद बदमाशों ने उन फायरिंग कर दी। कई गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई। 

परिजनों का कहना है कि गांव में कुछ लोग ड्रग्स बेचते हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  राजनीतिक दुश्मनी के कारण दो महीने पहले 7 सितंबर को शाहपुर बाजार में भी मंटू पर फायरिंग की गई थी। उस समय उन्हें दो गालियां लगीं थी, हालांकि उनकी जान बच गई थी। परिजनों का आशंका है कि ड्रग्स बेचने से मना करने और राजनीतिक दुश्मनी के चलते मंटू की हत्या की गई है।  
विज्ञापन


इधर, मामले की जानकारी के आद सदर अस्पताल पहुंचे एएसपी हिमांशु ने बताया कि पूर्व के विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। एएसपी ने बताया कि दो महीने पहले हुई वादात में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें