फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारी भीड़ ने कर दी बच्चों की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ का ना कोई नाम होता है और ना कोई चेहरा, भीड़ बस भीड़ होती है जो कई बार हत्यारी भी हो जाती है। 10वीं में पढ़ने वाले दो छात्रों को भीड़ ने चोर समझ लिया और तब तक पीटा जब तक वो मर नहीं गए।
विज्ञापन


मामला पटना के खुसरुपुर का है जहां भीड़ ने अपनी 'मर्दानगी' दिखाते हुए कथित तौर पर 'शातिर चोरों' को मार गिराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव में हुई थी चोरी

गांव में कुछ दिन पहले एक ट्रैकटर से बैटरी की चोरी हुई थी। रात में छोटू और गोलू नाम के दो छात्र घर से बाहर फोन पर बात कर रहे थे। इन छात्रों को गांव वालों ने बदमाश समझ लिया और इनकी पिटाई शुरू कर दी।

जब बच्चे बेहोश हो गए तो गांववाले इनको सड़क किनारे छोड़ कर चले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने दोनों को पटना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने इस मामले में 20 लोगों को आरोपी बनाया है और दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिस छात्र छोटू की मौत हुई है उसके पिता भी बिहार पुलिस में काम करते हैं।

पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें