शुक्रवार देर शाम बिहार के सीवान में एक हिन्दी दैनिक के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एसपी सीवान ने इस संबंध में जानकारी दी गई है। एसपी ने बताया है कि दोनों से पूछताछ जारी है।
#FLASH Two people detained in Journalist Rajdev Ranjan's murder case, interrogation underway: SP, Siwan (Bihar) to ANI
— ANI (@ANI_news) May 14, 2016
बता दें कि ओपी थाना के हताम गांव के राधाकृष्ण चौधरी के पुत्र राजदेव रंजन महादेवा नयी बस्ती मुहल्ले में परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की शाम अखबार के ब्यूरो ऑफिस का काम पूरा वह स्टेशन रोड पर अपनी बाइक से अकेले जा रहे थे।
इसी दौरान फ्लाईओवर के पहले बदमाशों ने रोक कर उन्हें दो गोलियां मारीं। वह वहीं गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सौरभ कुमार साह, डीएसपी विजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर प्रियरंजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल राजदेव को सदर अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
राजदेव रंजन ने सीवान के महाराजगंज से पत्रकारिता शुरू की थी। सूचना मिलते ही जिले के सभी मीडियाकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से मीडिया जगत में खलबली मची हुई है।