बिहार के गया में 11 वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या के मामले में छात्रों द्वारा बयान बदलने के बाद अब चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि उसने ही गोली चलाई थी।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस सूत्रों ने बताया है कि रॉकी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने हत्या के वक्त छात्र के साथ रहे जिन दोस्तों को गवाह बनाने की तैयारी की थी उन्होंने इस बात से ही इंकार कर दिया कि गोली मारने वाले को उन्होंने देखा है।
Manorama Devi's son Rocky confesses that he fired at Aditya Sachdev in #BiharRoadRage case: Police Source
— ANI (@ANI_news) May 14, 2016
आदित्य के मामले में यह बात भी सामने आई है कि पुलिस ने घटना के दौरान खून से लथपथ हुए आदित्य के कपडों को कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। जबकि खून से सने यह कपड़े कातिलों को सजा दिलाने में उनके विरुद्ध पुख्ता सबूत हो सकते थे। हालांकि आदित्य के भाई ने उन कपडों को दोबारा पुलिस तक पहुंचा दिया था। गौरतलब है कि बिहार के गया में बीते शनिवार की रात जदयू नेता मनोरमा देवी के बेटे ने अपनी गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।