फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna High Court:  दो वकीलों ने हाईकोर्ट के जज के तौर पर ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हुई

Mon, 06 Jun 2022 12:25 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना।

सार

कानून मंत्रालय ने एक जून को हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था। तीन दिनों के दौरान कुल नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कार्य शक्ति बढ़कर 34 हो गई है।
विज्ञापन
पटना उच्च न्यायालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना हाईकोर्ट के दो वकीलों ने रविवार को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने वकील अंशुमान पांडे और खातिम रजा को न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सबसे पहले 23 सितंबर, 2021 को दोनों वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश की थी। हालांकि, कानून मंत्रालय ने फाइलें वापस कर दी थीं, लेकिन कॉलेजियम अपने प्रस्ताव पर अड़ा रहा और फरवरी 2022 में अपनी सिफारिश दोहराई। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में उनकी नियुक्ति को अधिसूचित किया।

इससे पहले, कानून मंत्रालय ने एक जून को हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में सात न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को अधिसूचित किया था। तीन दिनों के दौरान कुल नौ न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की कार्य शक्ति बढ़कर 34 हो गई है। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 53 हैं।
विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट के सात नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
इससे पहले शनिवार को पटना हाईकोर्ट के सात नवनियुक्त न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश संजय करोल ने पद की शपथ दिलाई थी। न्यायमूर्ति शैलेंद्र सिंह, न्यायमूर्ति अरुण कुमार झा, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार, न्यायमूर्ति आलोक कुमार पांडे, न्यायमूर्ति सुनील दत्ता मिश्रा, न्यायमूर्ति चंद्र प्रकाश सिंह और न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा ने शपथ ली। केंद्र ने बुधवार को इन सात न्यायिक अधिकारियों की पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति को अधिसूचित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें