फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में फिर जहरीली शराब से मौतें, एक का घर के अंदर मिला शव, दूसरा अस्पताल में मृत घोषित

Wed, 20 Jul 2022 09:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के आलमगंज इलाके में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरा व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Delhi Liquor Shops - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना में जहरीली शराब पीने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने सोमवार को आलमगंज इलाके में एक व्यक्ति से शराब खरीदी और एक साथ पिया। जिसके बाद अगली सुबह उनमें से एक का शव घर के अंदर मिला जबकि दूसरे को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


तीसरे दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आलमगंज थाने के एसएचओ अभिजीत कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। 

पश्चिम बंगाल : हावड़ा में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत
वहीं, एक अन्य मामले में पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के बाद सात लोगों की मौत हो गई। छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।  हावड़ा के पुलिस आयुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया, हावड़ा जिले के घुसुड़ी इलाके में यह घटना हुई। शराब पीने के बाद कई लोगों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें