फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मां अपने दो बच्चों को लेकर पहुंची, फिर बॉयफ्रेंड ने मासूमों को मारकर नदी में फेंका; लोगों ने दबोचा

Tue, 11 Jul 2023 08:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar : यह प्रेम तो नहीं हो सकता। और, न वह मां हो सकती है। एक मां अपने दो बच्चों को प्रेमी के पास लेकर आती है। यहां उसका पुराना प्रेमी उसके दोनों बच्चों की गला मरोड़कर हत्या कर नदी में फेंक देता है। लोग देखते हैं तो पीटकर पकड़ते हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह प्रेम तो नहीं। फिर भी, 10 साल से प्रेम के नाम पर रिश्ता था तो दुनियादारी प्रेमी-प्रेमिका ही कहेगी। क्या 10 साल में एक-दूसरे का स्वभाव पता नहीं चलेगा? अगर पता होगा तो मंशा भी पता होगी या अंदाजा तो होगा ही। और, अगर अंदाजा था तो कोई मां अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को कसाई प्रेमी के पास कैसे लेकर जा सकती है! बिहार के मधुबनी में एक पुराने आशिक ने ब्याह कर दूसरे घर की बहू बनी अपनी प्रेमिका के दो बच्चों की गर्दन मरोड़कर हत्या कर डाली है। दोनों के शव को भूतही बलान नदी में फेंक दिया। पुलिस अबतक एक लाश नदी से निकाल सकी है, दूसरे की तलाश जारी है। मर्डर के पहले प्रेमी ने प्रेमिका को ड्राई नशा देकर बेहोश कर दिया था, लेकिन अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।

विज्ञापन


लोगों ने आरोपी युवक को बेरहमी से पीट दिया
घटना घोघरडीहा थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड की है। दरिंदा प्रेमी नदी के कछार पर गाड़ी से अपनी प्रेमिका के साथ उतरा। नशा किया और फिर प्रेमिका को बेहोश करते हुए उसके दोनों बच्चों की नदी के कछार में ले जाकर दोनों बच्चों की हत्या कर दी। मौके पर लोगों ने दोनों की इस करतूत को देख लिया। इसके बाद वहां पहुंचकर लोगों ने दोनों को पकड़ा लिया और बेरहमी से पिटाई करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रेमी को अस्पताल में भर्ती कराया। इतना ही नहीं अस्पताल से आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर उसे दबोच लिया। प्रेमी की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी कारी मंडल के पुत्र जयप्रकाश मंडल और प्रेमिका की अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई। वहीं मरने वाले दोनों बच्चों की पहचान प्रमोद साफी के पुत्र 5 वर्षीय प्रिंस कुमार और 2 वर्षीय सृष्टि कुमारी के रूप में हुई। 

पहले नशा किया फिर बच्चों की हत्या कर दी
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, एक कार से जयप्रकाश मंडल और अनिता देवी उतरे। अनिता के दोनों बच्चे भी उसके साथ थे। इसके बाद दोनों ने ड्राय नशा किया। अनिता के बेसुध होने के बाद जयप्रकाश दोनों बच्चे को नदी के कछार पर ले गया। इसके बाद एक-एक कर दोनों की गर्दन मरोड़ कर उसे मार डाला। इसके बाद दोनों को भूतही बलान नदी में फेंक दिया। घोघरडीहा एसएचओ सर्वेश कुमार झा ने बताया कि बच्ची का शव खोजा जा रहा है। मृत के शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


10 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
अनिता ने पुलिसिया दोनों का प्रेम प्रसंग विगत दस वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा था। प्रेम प्रसंग की शुरुआत अनिता की बहन सुनीता की ससुराल धनुकी से हुई थी। उस वक्त दोनों अविवाहित थे। प्रेमी को अपनी पत्नी से कोई बच्चा नहीं है। पत्नी अनिता ने बताया कि पांच दिन पूर्व हमें बुलाया तो दोनों बच्चों के साथ गए। इसके बाद सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के घोंघररिया में रह रहे थे। यहीं पर प्लान बनाकर घटना को उसने अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें