फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बेटी का सुहाग उजाड़ने को पेट्रोल छिड़क दामाद को फूंका; था तो प्रेम विवाह मगर घटना की वजह यह नहीं

Tue, 11 Jul 2023 08:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Love Marriage : दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे तो शादी कर ली। इस शादी को एक साल हो गए और पत्नी अब 7 माह की गर्भवती है। ऐसे में सास ने बुलावा भेजा तो दामाद पत्नी को लेकर ससुराल आ गया। यहां सास ने पेट्रोल छिड़क उसे फूंक दिया।
विज्ञापन
रेफर करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में एक सास ने अपने ही दामाद को आग के हवाले कर दिया। दामाद के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी उसके परिजनों को स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद घायल युवक के परिजन भागे भागे उसके ससुराल पहुंचा। और घायल युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया लेकिन युवक को हालत को नाजुक देखते ही PMCH पटना रेफर कर दिया है। घायल युवक मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी मिस्त्री राम का पुत्र विकास कुमार (23) है। 

विज्ञापन


दरअसल, विकास की पत्नि ने उसे के फोन कर सोमवार रात अपने मायके बुलाया था। दोनों ने लव मैरिज की थी। इससे विकास की सास नाराज थी। इसी बीच विकास मायके पहुंचे। फ्रेश होने के बाद वह आराम कर ही रहा था कि अचानक उसकी सास आ गई उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया। जब तक विकास कुछ समय पाता तब तक सास ने आग लगा दी। वह जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगा। हंगामा सुन आसपास के लोग अस्पताल पहुंच। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

बेटी गोरा और दामाद काला होने पर सास नाराज
परिजनों का कहना है कि मुजफ्फरपुर में ही मेहनत मजदूरी करता था। घायल युवक की शादी बीते 11 मई 2022 को पटेढ़ी बेलसर ओपी क्षेत्र के करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम के 18 वर्षीय पुत्री नेहा कुमारी से लव मैरिज शादी की थी। इसके बाद पति पत्नी दोनों का जीवन खुशमय था। बेटी गोरा और दामाद काला होने पर सास दामाद से नाराज थी। इसी बीच नेहा 7 माह की गर्भवती हो गई। इसी का हवाला देकर उसके मायके वालों ने उसे अपने पास बुला लिया था और बेटी को अपके ससुराल नहीं जाने दे रही थी।
विज्ञापन


पिछले साल 11 मई को हुई थी शादी
विकास ने बताया कि पिछले 11 मई 2022 को लव मैरिज किया था। शादी के बाद उसके पत्नी मायके आया जाया करती थी। लेकिन पत्नि 7 महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो उसके ही परिवार के लोगों ने उसे मायके में बुला लिया और ससुराल नहीं जाने दिया जा रहा था। विकास ने कहा जब पत्नि को बुलाने अपने मां और पिता के साथ गया था तो उसके साथ गाली-गलौज कर लौटा दिया गया था लेकिन पत्नि के बुलाने पर दुबारा सोमवार की देर शाम ससुराल गया था। इस दौरान सास ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें