फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बाइक से घर लौट रहे मां-बाप और बेटे को ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चे के ऊपर चढ़ा पहिया; इकलौती संतान की मौत

Fri, 11 Aug 2023 05:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

Bihar Road Accident: नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। बच्चा अपने मां-बाप के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ट्रक ने बाइक टक्कर मार दी। इकलौते बेटे को खोने से अब मां-बाप सदमें में हैं।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में शुक्रवार को निर्माणाधीन बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन के सोहसराय थाना क्षेत्र के पास सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी उमेश सिंह के बेटे अनुराग कुमार (2) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक की मां ने बताया कि वह अपने पति और बच्चे के साथ बाइक से अपने पिता के श्राद्ध में शामिल होने के लिए अपने मायके इस्लामपुर थाना क्षेत्र के वलवापर गांव गई थी। वहां से वापस ससुराल जा रही थी। तभी सोहसराय थाना क्षेत्र के 17 नंबर के पास कंटेनर वाले ट्रक ने टक्कर मार दी। इस कारण बच्चा सड़क की ओर गिर गया, जिसके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। जबकि वे लोग सड़क के दूसरी तरफ जा गिरे।

मृतक अनुराग कुमार का फाइल फोटो

विज्ञापन

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मां की चीत्कार से अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता दोनों सदमे में हैं।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस वाहन को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें