फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Murder : बेटी, दामाद के साथ नातिन की जान ली; गुस्सा ऐसा कि पहले रॉड से पीटा, फिर मार दी गोली

Tue, 09 Jan 2024 08:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर

सार

Bihar : एक ही गांव के रहने वाले दो प्रेमी प्रेमिका ने भागकर शादी कर ली। इस दौरान दोनों ने एक बेटी को जन्म दिया। अब तीनों अपनी जिंदगी में खुश थे लेकिन लड़की पक्ष के दिल में यह रंजिश अब तक पल रही थी। आज भाई और पिता ने तीनों को गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भागलपुर में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी समेत दामाद और नातिन को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को मृतका के पिता और भाई ने अंजाम दिया है। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव की है। मृतकों की पहचान गणेश प्रसाद सिंह के पुत्र चंदन कुमार (42), चंदन की पत्नी चंदा कुमारी (25) और चंदन की बेटी रौशनी कुमारी (डेढ़ साल) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


बीमार मां को देखने आया था चन्दन 
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई केदारनाथ ने बताया कि चंदन हम छह भाईयों में सबसे छोटा था। उसने 2021 में गांव के ही पप्पू सिंह की बेटी चन्दा के साथ भागकर शादी कर लिया था। उसे डेढ़ साल की एक बेटी भी थी। एक महीना पहले मेरी मां बालिका देवी बीमार पड़ गई। इस बात की जानकारी मिलने पर चंदन अपने परिवार के साथ अक्सर घर आने लगा और फिर मिलकर चला जाता था। इसी क्रम में आज फिर वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर आया था। अपने माता-पिता से मिलकर वह जैसे ही जाने लगा, पप्पू सिंह अचानक उसपर हमला कर दिया। इस दौरान चंदा बीच बचाव करने लगी, जिसमें पप्पू सिंह चंदा पर भी रॉड से हमला करने लगा। तबतक पप्पू सिंह का बेटा वहां हथियार लेकर आया और उसने दनादन चंदन, उसकी पत्नी चंदा और डेढ़ साल की बच्ची को गोली मार दिया। इस घटना में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी 
घटना के संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी पप्पू सिंह राज मिस्त्री का काम करता है। घटना के वक्त वह वहीं एक मकान में काम कर रहा था। उसने जैसे ही चंदन को देखा,अचानक उसपर हमला कर दिया। तब तक पप्पू सिंह का बेटा भी वहां पहुँच गया और उसने तीनों को गोली मार दी। एसपी का कहना है कि परिजनों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तबतक दोनों आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए दो टीम बनाई गई है। फिलहाल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें