फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 20 लाख की सुपारी लेकर की गई थी जमीन कारोबारी की हत्या; चार अपराधी हुए गिरफ्तार, फिर भी नहीं सुलझा केस

Sun, 10 Dec 2023 09:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna Crime News: पटना में लाखों की सुपारी लेकर जमीन कारोबारी की हत्या करने वाले पांच कुख्यात अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। वहीं, सुपारी देने वाला अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जानें पूरा मामला...।
 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना के बेउर में जमीन कारोबारी सत्येंद्र कुमार सिंह की हत्या मामले में अपराधियों को 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। इस बात का खुलासा रविवार को पटना के सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने किया है। इस मामले में चार कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की हैं। हालांकि इस घटना का मास्टरमाइंड और सुपारी देने वाला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सात अक्टूबर की सुबह सैर के लिए निकले जमीन कारोबारी सत्येंद्र कुमार सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की थी, जिसमें पुलिस को यह सूचना मिली कि बालमीचक का एक कुख्यात अपराधी जो संदिग्ध के घेरे में था, सीसीटीवी फुटेज में नजर आया है। पुलिस ने जब उस अपराधी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में मुंगेर निवासी रामाशीष उर्फ शूटर बाबा (31), आरा निवासी धीरज कुमार उर्फ बाबा (23) और प्रवीण कुमार उर्फ झुन्नु बाल्मीचक (42) तीनों ने मिलकर जमीन कारोबारी सत्येंद्र कुमार सिंह को गोलियों से भून डाला था। सत्येंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पता चला है कि सत्येंद्र कुमार सिंह की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी जिस व्यक्ति ने इन अपराधियों को दी थी, पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। उस व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक मैगजीन, 26 गोलियां, पांच मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस मामले का खुलासा पटना के सिटी एसपी पश्चिम राजेश कुमार ने रविवार को किया है। इस मौके पर फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह और बेउर थाना की प्रभारी उषा सिन्हा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें