फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ट्रैक्टर-बाइक की आमने सामने टक्कर, हायर सेंटर ले जाते वक्त घायल की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम की सड़क

Wed, 31 May 2023 03:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा

सार

थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही इलाज के दौरान सुभाष चंद्र रजक की मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर जब्त कर ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मधेपुरा जिले में बुधबार को भटगामा की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर और एक बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। यह हादसा पुरैनी थाना क्षेत्र के भटगामा से उदाकिशुनगंज जाने वाले एसएच 58 पर कोरचक्का के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार मधेपुरा की ओर से पुरैनी की ओर जा रहे थे। जबकि ट्रैक्टर पुरैनी की ओर से उदाकिशुनगंज की ओर आ रहा था। तभी कोरचक्का के पास आमने-सामने ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के औराई पंचायत के खेरहो निवासी सुभाष चंद्र रजक और उसकी पत्नी राखी देवी के रूप में हुई। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरैनी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक राजेश कुमार रंजन ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने जाम किया एसएच 58

डॉक्टर ने बताया कि सुभाष चंद्र रजक की स्थिति नाजुक है और राखी देवी की स्थिति फिलहाल ठीक है। वहीं, हायर सेंटर ले जाने के दौरान सुभाष चंद्र रजक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उदाकिशुनगंज से भटगामा जाने वाले एसएच 58 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। गुस्साए लोगों ने घटना के दो घंटे बाद पहुंची पुलिस के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते रहे। इससे एसएच 58 पर यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। बाद में प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया जा सका। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही इलाज के दौरान सुभाष चंद्र रजक की मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें