फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 'बिजली' के कहर से 17 लोगों की मौत, पटना में पेड़ गिरने से 10 पुलिसकर्मी घायल

Wed, 18 Sep 2019 11:04 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Heavy Rain in Bihar - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने भी कहर बरसाया है। आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने इसकी जानकारी दी। राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, पटना स्थित पुलिस लाइन में पेड़ गिरने से 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले में चार, जबकि पूर्वी चंपारण में तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, अलवर और जहानाबाद में दो-दो लोगों की और गया में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी हैं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में भी आकाशीय बिजली गिरने की खबर है। बिजली गिरने से यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 

पुलिस लाइन में शस्त्रागार पर गिरा पेड़

भारी बारिश के बीच मंगलवार देर रात पटना स्थित पुलिस लाइन में पांच पेड़ गिर गए। पुलिस लाइन के शस्त्रागार के पास पुलिसवालों के टेंट पर एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे शस्त्रागार ढह गया और मलबे में तब्दील हो गया। पेड़ की चपेट में आकर 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन




 

विज्ञापन

भारी बारिश से पटना में जलजमाव

भारी बारिश से पटना के अलग-अलग इलाकों में जलजमाव हो गया है। सड़क पर लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश का पानी सड़क से लोगों के घरों में भी प्रवेश कर रहा है। 





मौसम विभाग ने पूर्व में ही बिहार, झारखंड और ओडिशा में तेज बारिश होने की संभावना जताई थी। बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में आने वाले दिनों में भी तेज बारिश हो सकती है और साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें