फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः गया में विष्णुपद मंदिर के निकट फल्गु नदी में अब वर्ष भर रहेगा पानी

Thu, 27 Aug 2020 06:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

  • कैबिनेट से 226 करोड़ की योजना को मिली मंजूरी
  • पिंडदान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत
विज्ञापन
फल्गु नदी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गया जिले के धार्मिक महत्व को देखते हुए फल्गु नदी में साल भर पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए कैबिनेट ने 226 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दे दी है। विष्णुपद मंदिर के निकट अब फल्गु नदी में पूरे साल पानी रहेगा। इससे गया में पिंडदान करने आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ष भर पानी मिलेगा। यह जानकारी बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले फल्गु नदी में पानी नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को तर्पण व श्राद्धकर्म करने में बड़ी परेशानी होती थी। अब इस योजना के पूरा हो जाने पर गया जिले की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों का साल भर आगमन होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका के साधनों को बनाये रखने में सहयोग मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। साथ ही वर्ष भर नदी में पानी रहने से आसपास के क्षेत्रों का भूजल स्तर भी बढ़ा रहेगा। इससे लोगों को पानी के संकट से भी निजात मिलेगी।

रामशिला, प्रेतशिला व ब्रह्मयोनि पर्वत पर रोपवे बनाने की मांग
विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान रखने वाला गया शहर चारों ओर से ऐतिहासिक एवं पौराणिक पर्वतों से घिरा है। इन पर्वतों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर इन पर रोपवे बनाने की मांग की गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व मगध प्रमंडल के प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठु ने बताया कि रामशिला, प्रेतशिला व ब्रह्मयोनि पर्वत का गौरवशाली अतीत है।
विज्ञापन


पितृपक्ष में रामशिला और प्रेतशिला पर पिंडदान का विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष लाखों पिंडदानी इन पर्वतों पर सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर श्राद्धकर्म के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर इन पर्वतों पर रोपवे का निर्माण हो जायेगा, तो देश के कोने-कोने से आने वाले तीर्थयात्रियों को सहूलियत होगी। प्रो. मिठु सहित डॉ. मदन कुमार सिन्हा, प्रो. विश्वनाथ कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा आदि ने केन्द्र व राय सरकार से इन पहाड़ों को विकसित करने, रोपवे बनाने, लाइट की व्यवस्था करने और विशेष पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने की मांग की है।

बोधगया के युवक की फतेहपुर थाना क्षेत्र में मिली लाश
जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त परैया के पुनाकला निवासी सुजीत पासवान के रूप में की गई। मृतक के चेहरे पर चोट के कई निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या की गई है। फतेहपुर थाने की पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर जांच में जुट गई है। वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में खौफ  है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें