फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले के दोषी बृजेश ठाकुर के खिलाफ ईडी ने दाखिल की अंतिम जांच रिपोर्ट

Thu, 27 Aug 2020 02:25 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
विज्ञापन
brajesh thakur - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामले के दोषी बृजेश ठाकुर के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) 2002 के तहत अभियोजन शिकायत पत्र दाखिल किया है। ईडी ने पीएमएलए विशेष अदालत में बृजेश के साथ उसके परिवार के सदस्यों और अन्य के खिलाफ अंतिम जांच रिपोर्ट दाखिल की है।

विज्ञापन


आश्रय गृह यौन शोषण मामले में बृजेश ठाकुर उम्रकैद की सजा काट रहा है। ईडी ने विशेष जज से बृजेश और उसके परिवार व अन्य के नाम 8.30 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को जब्त करने और ठाकुर को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में सजा सुनाने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें