बिहार के मुजफ्फरपुर के मीनापुर में शनिवार को एक जनसभा के दौरान जन अधिकार पार्टी का मंच टूट गया। इस मंच पर पार्टी प्रमुख पप्पू यादव समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि क्षमता से अधिक लोग मंच पर चढ़ गए थे, जिस वजह से यह टूट गया। घटना में पप्पू यादव का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। जबकि नेताओं और कार्यकर्ताओं को हल्की चोट आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो रहा है।