फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू हाथी का आतंक, चार को कुचल कर मार डाला

Sun, 07 Jun 2015 01:30 PM IST
मनीष शांडिल्य/बिहार से, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के भागलपुर ज़िले में एक जंगली हाथी ने चार लोगों को मार दिया है. भागलपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर बीरेंद्र प्रसाद यादव ने इन मौतों की पुष्टि की है। बीते करीब 48 घंटों के दौरान मारे गए लोगों में से दो कहलगांव और दो सबौर इलाके से हैं. हमले में 5 लोग घायल भी हुए हैं। हाथी को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉक्टर बीरेंद्र प्रसाद यादव ने बीबीसी को बताया, ''शनिवार दोपहर करीब तीन बजे इस हाथी को पड़ोसी राज्य झारखंड के गोड्डा ज़िले के जंगलों की ओर खदेड़ दिया गया. इसके बाद भी ज़िला प्रशासन चौकसी बरत रहा है।"

जिलाधिकारी के मुताबिक़ मृतकों के परिजनों को शवों के पोस्टमाॅर्टम के बाद दो-दो लाख रूपये मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। प्रमंडल वन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि ये हाथी पड़ोसी राज्य झारखंड के साहबगंज के जंगलों से आया था।
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि ये हाथी गुरुवार की रात करीब 8 बजे कहलगांव के बीरबन्ना पंचायत के गांवों में पहुंचा था जहां दो बुजुर्ग उसी रात हाथी के हमले में मारे गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें