फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला का शव, तीन माह की है गर्भवती; ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

Thu, 08 Aug 2024 03:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Bihar: बेतिया के जंगल में पेड़ से लटका एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतका तीन माह की गर्भवती है। घटना बगहा जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव से सटे जंगल की है।
विज्ञापन
पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया में एक मृतका का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतका की पहचान नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरइ गांव निवासी सुनील मुसहर की 30 वर्षीय पत्नी सविता देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन

इधर मृतका के भसूर राजेश मुसहर ने बताया कि दोपहर पशुओं का चारा लाने जंगल की ओर गए कुछ लोगों ने देखा की जंगल में एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है। जिसको देख लोगों ने गांव पहुंचकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना नौरंगिया पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका के पिता विजय मुसहर ने बताया की बेटी के ससुराल वालों ने मेरी बेटी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से जंगल में पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले मेरी पुत्री से फोन पर बात हुई थी तो उसने बताया कि मेरा पति दहेज को लेकर मेरे साथ बार-बार मारपीट करते हैं। इधर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें