फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: वाराणसी मंडल में एनआई कार्य की वजह से पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

Tue, 30 May 2023 07:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर

सार

वाराणसी मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही गुवाहाटी-जयपुर समर स्पेशल ट्रेन अब उदयपुर तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य और औंड़िहार-भटनी रेलखंड के मध्य औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके मद्देनजर पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों से खुलने/गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है।

विज्ञापन

 
निरस्तीकरण

  1. दरभंगा से सात और 14 जून 2023 को प्रस्थान करने वाली 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  2. वाराणसी सिटी से आठ और 15 जून 2023 को प्रस्थान करने वाली 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

 
मार्ग परिवर्तन

  • शालीमार से 30 मई, छह और 13 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
  • आनंद विहार टर्मिनल से 30 मई, छह और 15 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14008 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग जफराबाद-शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।
  • आनंद विहार टर्मिनल से 31 मई, सात और 14 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जाएगी।
  • ओखा से सात और 14 जून को प्रस्थान करने वाली 09525 ओखा-नहारलुगाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जाएगाी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नौ, 14 और 15 जून को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पाटलिपुत्र-सोनपुर के रास्ते चलाई जाएगाी।
  • बरौनी से 11 जून 2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला एक्स्प्रेस फेफना-मउ-औडिहार के रास्ते चलाई जाएगाी।
  • सीतामढ़ी से 15 से 19 जून 2023 तक प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मउ-शाहगंज-जौनपुर-प्रयागराज के रास्ते चलाई जाएगी।
  • आनंद विहार टर्मिनल से 14 से 18 जून 2023 तक प्रस्थान करने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छिवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जौनपुर-शाहगंज-मउ के रास्ते चलाई जाएगी।

 

विज्ञापन

आंशिक समापन/प्रारंभ  

  1. कोलकाता से 15 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
  2. गाजीपुर सिटी से 16 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी के स्थान पर वाराणसी सिटी स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

 
पुनर्निर्धारण

  • सीतामढ़ी से एक, छह और 10 जून को प्रस्थान करने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छिवी एक्सप्रेस सीतामढ़ी से क्रमशः 150, 90 और 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगाी।

 
नियंत्रण

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 30, 31 मई, दो, तीन, पांच, छह, सात, 10, 12, 16, 17 और 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस उत्तर मध्य रेलवे पर 90 और 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 30, 31 मई, दो, तीन, पांच, छह, सात, 10, 12, 16, 17 और 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 90 और 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
  • बरौनी से एक जून 2023 को प्रस्थान करने वाली 14523 बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में 60 मिनट और आगे मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

 
गुवाहाटी-जयपुर समर स्पेशल अब उदयपुर तक चलेगी
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गुवाहाटी और जयपुर के बीच चलाई जाने वाली 05616/05615 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन अब उदयपुर तक किया जाएगा। 31 मई 2023 से उदयपुर से प्रस्थान करने वाली 05615 उदयपुर-गुवाहाटी समर स्पेशल उदयपुर से 14.20 बजे प्रस्थान करेगी। जबकि गुवाहाटी से चार जून 2023 से प्रस्थान करने वाली 05616 गुवाहाटी-उदयपुर समर स्पेशल विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 21.05 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें