फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : उप विकास आयुक्त को हंटर वाली बता होमगार्ड जवान ने कहा- बेबात मुझे पीट दिया

Tue, 30 May 2023 07:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

छपरा के डीडीसी प्रियंका रानी के खिलाफ गृहरक्षकों ने सारण डीएम से मिलकर शिकायत की है। होमगार्ड के जवान ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके साथ डीडीसी ने बेवजह गाली गलौज करते हुए मारपीट किया है। मामला सारण जिले का है।
विज्ञापन
डीएम से गुहार लगाने पहुंचे होमगार्ड जवान अशोक कुमार साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छपरा के डीडीसी प्रियंका रानी के खिलाफ गृहरक्षकों ने सारण डीएम से मिलकर शिकायत की है। होमगार्ड के जवान ने शिकायत करते हुए कहा कि उनके साथ डीडीसी ने बेवजह गाली गलौज करते हुए मारपीट किया है। मामला सारण जिले का है।

विज्ञापन


रॉड से पीटा और किया असंसदीय भाषा का प्रयोग
होमगार्ड के जवान अशोक कुमार साह का कहना है कि उसका गृहरक्षक संख्या - 2216 है। उनका पदस्थापन डीडीसी आवास पर है। अशोक कुमार साह ने घटनाक्रम बताते हुए कहा कि रात करीब 12:00 बज रहे थे जब डीडीसी प्रियंका रानी बाहर से आई। उस समय अशोक साह संतरी के साथ मैं भी वहां मौजूद था। डीडीसी प्रियंका रानी अपनी गाड़ी से उतरते ही सबसे पहले ड्राइवर से रॉड मांगा और बिना कुछ पूछताछ किए असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए उसे पीटने लगी। फिर बाद में जख्मी हालत में अशोक कुमार साह ने छपरा सदर अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें