फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ससुराल से टेंपो में भूसा लेकर आ रहा था युवक, रेलवे के जर्जर रिटायर्ड पुल से पलटा; मौके पर ही मौत

Mon, 12 Jun 2023 01:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि ये पुल ही लोगों के दियारा से निकलने का एकमात्र रास्ता है। इसकी मरम्मत भी नहीं की जाती है। इस वजह से पुल और अप्रोच पथ जर्जर हो गया है। इस कारण कोई न कोई दुर्घटना होती ही रहती है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के फेंगो के पास सोमवार अहले सुबह एक टेंपो रेलवे के रिटायर्ड पुल से पलट कर कोसी नदी किनारे जा गिरा। घटना मानसी सहरसा रेलखंड पर स्थित फेंगो हॉल्ट के पास रेलवे के रिटायर्ड पुल संख्या 47 की है। इस घटना में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल टेंपो चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के ठूठी ग्राम निवासी चलित्तर सदा के बेटे जगरूप सदा (25) के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मानसी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन



कोसी नदी किनारे दुर्घटनाग्रस्त टेंपो

जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह जगरूप सदा अपने ससुराल सितामा बांध से एक भूसा से भरा टेंपो लेकर अपने घर ठूठी जा रहा था। रेलवे के रिटायर्ड पुल को पार करते समय अप्रोच पथ जर्जर होने के कारण टेंपो असंतुलित होकर पलट गया और नदी किनारे जा गिरा। वहीं, नदी किनारे रखे बोल्डर से गंभीर चोट लगने के कारण जगरूप सदा की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने बताया कि ये पुल ही लोगों के दियारा से निकलने का एकमात्र रास्ता है। इसकी मरम्मत भी नहीं की जाती है। इस वजह से पुल और अप्रोच पथ जर्जर हो गया है। इस कारण कोई न कोई दुर्घटना होती ही रहती है। घटनास्थल पर पहुंची मानसी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है। जबकि घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें