फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer in Bihar : रात में प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला, अगले दिन इसे हटाकर अध्यक्ष का

Mon, 12 Jun 2023 01:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

GAD Bihar : बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने रविवार रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अफसरों की जिम्मेदारी बदली या बढ़ाई थी। सोमवार दोपहर इस आदेश में फेरबदल का भी नोटिफिकेशन आ गया। क्या आया, यह भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
IAS Officer (Representative) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने पिछले दिनों की व्यापक पैमाने पर राज्य के ओहदेदार आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था, जिसके बाद तत्काल कुछ बड़े नामों के उलटफेर के आसार नहीं थे। लेकिन, रविवार की रात फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के आठ अफसरों की जिम्मेदारी बदली या बढ़ाई गई। अब फिर 15-16 घंटे के अंदर ही आदेश में फेरबदल किया गया है। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह के बारे में नया आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


बदलाव के लिए फिर से नोटिफिकेशन जारी हुआ
पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह को रविवार रात के नोटिफिकेशन में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना का प्रबंध निदेशक, यानी एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। सोमवार दोपहर इस आदेश में बदलाव के लिए फिर से नोटिफिकेशन जारी हुआ। संशोधित आदेश के तहत अभय कुमार सिंह के पास बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड पटना के अध्यक्ष, यानी चेयरमैन की जिम्मेदारी रहेगी। अभय कुमार सिंह कॉम्फेड पटना के एमडी के भी अतिरिक्त प्रभार में थे, रहेंगे भी।

रविवार की रात इन अधिकारियों के लिए यह आया था आदेश
  • 1996 बैच के आईएएस अधिकारी के. सेंथिल कुमार को बिहार के गृह विभाग का सचिव बनाया गया है। अब तक वह स्वास्थ्य विभाग के सचिव थे। वहीं 2004 बैच के आईएएस अधिकारी अभय कुमार सिंह को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह पर्यटन विभाग के सचिव के अलावा कम्फेड पटना के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी में पहले से हैं।
  • 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभाकर को बिहार राज्य योजना परिषद पटना के विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभाकर इससे पहले नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अलावा बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के प्रभार में थे। वहीं 2011 बैच के आईएएस अधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शीर्षक कपिल कारा एवं सुधार सेवाएं बिहार के महा निरीक्षक के अलावा गृह विभाग के अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में हैं।
  • 2011 बैच के आईएएस मिथिलेश मिश्र को मध्यान्ह भोजन का निदेशक बनाया गया है। वह वित्त विभाग के अपर सचिव के अलावा बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और बिहार विकास मिशन मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के मुख्य महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। वहीं 2013 बैच के आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वह पंचायती राज निदेशक के रूप में पदस्थापित हैं।
  • 2014 बैच के आईएएस आदित्य प्रकाश को नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें ही बिहार राज्य संचरण कंपनी लिमिटेड पटना के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। आदित्य प्रकाश अब तक अपर सचिव ग्रामीण विकास विभाग थे। वहीं 2017 बैच के आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय को नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है। वह हथकरघा एवं रेशम बिहार के निदेशक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें