फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालू के बड़े बेटे ने शपथ पढ़ने में की गलती, राज्यपाल ने रोका

Sat, 21 Nov 2015 06:14 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजद नेता लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने शपथ लेने के दौरान गलती कर दी। तेज प्रताप ने गोपनीयता की शपथ के समय 'अपेक्षित' शब्द की जगह 'उपेक्षित' कह दिया। इस पर राज्यपाल ने उन्हें तुरंत रोका और फिर से शपथ पढ़ने के लिए कहा।
विज्ञापन


सबसे पहले नीतीश कुमार ने शपथ ली, उसके बाद लालू के छोटे बेटे तेजस्वी शपथ लेेने आए जिन्होंने एकदम साफ सुथरे अंदाज में शपथ थी। तेजस्वी के बाद तेज प्रताप जब शपथ लेने आए तो वो गलती कर गए। तेज प्रताप के मुकाबले तेजस्वी को लालू की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी माना जाता है।

विज्ञापन

दोबारा ली शपथ

तेजप्रताप ने जब अपेक्षित की जगह उपेक्षित पढ़ा तो वो उसे ठीक बोलकर आगे बढ़ने लगे लेकिन राज्यपाल रामनाथ कोंविद ने उन्हें पूरी शपथ नए सिरे से पढ़ने के लिए कहा। बाद में तेजप्रताप ने फिर से शपथ ली।

हालांकि शपथ का पन्ना मंत्रियों को पहले से दे दिया जाता है लेकिन फिर भी उसकी भाषा इतनी कठिन होती है कि नेतागण उसे पढ़ने में गलती कर जाते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें