पटना में अपने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ओर जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर के भाजपा विरोधी धडों को एक मंच पर इकट्ठा कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नई मोर्चाबंदी करने में जुटे है वहीं एक और भाजपा नेता ने अपने बयानों से भाजपा की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है।
भाजपा से लगातार बागी रुख अपनाए हुए वरिष्ठ नेता और पटना साहिब के सांसद शत्रुघन सिन्हा के एक और बयान के बाद पार्टी असहज स्थिति में जाती दिख रही है।
शॉटगन के न नाम से मशहूर शत्रुघन सिन्हा ने बिहार में महागठबंधन की जीत और एनडीए की हार के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को राइजिंग स्टार कहकर संबोधित किया है। शत्रुघन ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद संभालने की बधाई देते हुए राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का उभरता हुआ सितारा बताया है।
It has been the victory of democracy. I wish the new government led by Nitish babu, Laluji and rising star Rahul Gandhi great success.— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 19, 2015