तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत की तैयारियां जोरशोर से जारी है। इसमें बिहार के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को भी न्योता दिया गया है।
राजद नेता तेजस्वी यादव पांच साल बाद इस बार पार्टी की रोजा इफ्तार दावत का आयोजन कर रहे हैं। 22 अप्रैल को यह आयोजन होगा। इससे पहले सीएम नीतीश कुमार दावत दे चुके हैं।
विज्ञापन
बिहार में खास त्योहारों के मौके पर चाहे व मकर संक्रांति हो या रमजान माह, नेताओं द्वारा दावत देने का सिलसिला पुराना है। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार और पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की इफ्तार दावतें होती रही हैं। हालांकि लालू यादव के जेल जाने के कारण राजद ने बीते कुछ सालों से किनारा कर लिया था। बीते दो सालों से कोरोना भी रोड़े डाल रहा था।
बहरहाल तेजस्वी यादव की इफ्तार दावत की तैयारियां जोरशोर से जारी है। इसमें बिहार के सभी जिलों से मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य लोगों को भी न्योता दिया गया है। राजद के बिहार महासचिव विनोद यादव के अनुसार इस कार्यक्रम में 15 हजार से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इफ्तार दावत दी थी। इसमें विपक्षी दल राजद व कांग्रेस के अलावा अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए थे। तेजस्वी यादव की पार्टी में सीएम नीतीश कुमार को भी न्योता दिया जा सकता है।