फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024 : पीएम मोदी जी... हमारी नहीं तो अटलजी की ही बात मान लीजिए, तेजस्वी यादव ने क्यों कही यह बात

Sun, 05 May 2024 06:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

वहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह के 15 दिनों के पेरोल बाहर के मामले पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब वह राजद में थे तो अपराधी थे अब जदयू में आकर संत हो गए है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी द्वारा गोधरा कांड पर दिए गए बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।  रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव पर किये गए कटाक्ष का जवाब देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि गोधरा कांड के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किस पर अपना गुस्सा निकाला था? यह सबको पता है। उस समय वाजपेयी ने कहा कि राजधर्म का पालन करो। आगे तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमारी बात मत मानिए लेकिन अटल बिहारी वाजपेयी की बात तो मान लीजिए। 

विज्ञापन


जदयू में आकर संत हो गया अनंत सिंह
वहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह के 15 दिनों के पेरोल बाहर के मामले पर तंज कसते हुए कहा कि जब वह राजद में थे तो अपराधी थे अब जदयू में आकर संत हो गए है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने पूर्व विधायक अनंत सिंह को राज्य सरकार ने पुस्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए 15 दिनों का पेरोल दिया है। जबकि इसी 15 दिनों के भीतर ही 13 मई को मुंगेर लोकसभा में मतदान होना है ऐसे में मतदान से पहले उनका जेल से बाहर आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है
दरअसल, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। तेजस्वी यादव दरभंगा में पिछ्ले चार दिनों से कैम्प कर पूरे मिथिलांचल को साधने में लगे हुए है। कि तेजस्वी यादव पिछले चार दिनों से दरभंगा में रहकर ही चुनावी कैम्पेन में जा रहे हैं। यहां से वह दरभंगा लोकसभा सहित मधुबनी, झंझारपुर और खगड़िया लोकसभा में लगातार महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष चुनाव में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें