फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रांची का रिम्स बना महागठबंधन की रणनीति का केंद्र, लालू से मिलने पहुंचे तेजस्वी और कुशवाहा

Sat, 29 Dec 2018 12:31 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और उपेंद्र कुशवाहा
विज्ञापन
बिहार की राजनीति में सियासी गहमागहमी तेज है। महागठबंधन उत्साह में है और केंद्र की मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के दावे कर रहा है। इन सब के बीच रांची का रिम्स पूरी रणनीति का केंद्र और लालू रणनीतिकार बन गए है। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे से पहले आज लालू के छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा लालू यादव से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


महागठबंधन का कुनबा बढ़ने के बाद कुछ सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में सीटों के बंटवारे पर बात हो सकती है।

 शनिवार है लालू से मुलाकात का दिन

जेल के नियमों के मुताबिक शनिवार लालू यादव से मुलाकात का दिन होता है। पिछले शनिवार को पटना साहिब से भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने मुलाकात की थी। लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव भी लालू से मिलने रांची जाने वाले थे, लेकिन किसी वजह से अबतक नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन


इधर खुद को सन ऑफ मल्लाह कहने वाले और महागठबंधन में नई एंट्री लेने वाले मुकेश सहनी भी रांची पहुंचे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें