फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tejashwi Yadav Birthday: सीएम नीतीश का इंतजार कि वह कुर्सी सौंप दें... राजद ने तेजस्वी यादव के लिए जताई उम्मीद

Thu, 09 Nov 2023 12:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News : भारतीय जनता पार्टी बिहार विधानमंडल में 'शादी के बाद...' वाली बात पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे पर अड़ी है। ऐसे में राज्य के सबसे बड़े सत्ताधारी राजद ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के लिए कुर्सी के आमंत्रण की सीएम से उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
राबड़ी आवास पर परिवार के साथ केक काटते तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल ने मौके पर चौका मार दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानमंडल में शादी के बाद गर्भ नियंत्रण का फॉर्मूला बताने पर भले माफी मांग ली, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके इस्तीफे पर अड़ी है। राजद कोटे से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने अवध बिहारी चौधरी सदन में कुर्सी से इस औचित्य पर भले सवाल उठा चुके हों, लेकिन राजद मौके पर चौके की संभावना लगातार देख रहा है। सीएम का इस्तीफा दिख नहीं रहा है, लेकिन राजद के एक जिम्मेदार चर्चित नेता ने विधानमंडल परिसर में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि अब इंतजार है कि सीएम नीतीश कुमार उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आमंत्रण दें।

विज्ञापन




नीतीश के रोकने पर भी क्रेडिट लेने में राजद पीछे नहीं
जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की तो उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सलाह को दरकिनार करते हुए कहा था- "हम जब चुनाव लड़ रहे थे, तभी कहा था कि सामाजिक न्याय ही नहीं, आर्थिक न्याय की बात करेंगे। अब महागठबंधन सरकार वही न्याय दिला रही है।" चुनाव के समय राजद और जदयू आमने-सामने थे। उस हिसाब से तेजस्वी यादव के कहने का एकमात्र अर्थ यही था कि राजद के सरकार में आने के बाद आर्थिक न्याय मिल रहा है। अब इसी क्रेडिट वार को आगे बढ़ाते हुए राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा- "आज तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। मैं उनकी लंबी उम्र की कामना करता हूं। उनके जन्मदिन पर आरक्षण बिल पेश हो रहा है। उन्हें मुख्यमंत्री तो बनना है। अब इंतजार है कि सीएम नीतीश कुमार उन्हें मुख्यमंत्री बनने का आमंत्रण देंगे।"

विज्ञापन

तेजस्वी को केक खिलाते तेज प्रताप यादव। - फोटो : अमर उजाला
राबड़ी आवास पर परिवार संग तेजस्वी ने काटा केक, तेज प्रताप ने धी बधाई
इधर, राबड़ी आवास पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने परिवार के साथ केक काटा। मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी राजश्री, बहन मीसा भारती और भाई तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर तेजस्वी को केक खिलाने की तस्वीर भी पोस्ट की। बधाई देते हुए उन्होंने लिखा कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आँखों का सितारा, असंख्यक गरीबों और युवाओं के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ और अनंत शुभाशीष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें