बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को राज्य के संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रदेश में ओबीसी वर्ग की जनगणना करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का एलान किया।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को एलान किया कि वह जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जाति जनगणना के लिए अपने दरवाजे बंद कर दिए हैं लेकिन हम राज्य के संसाधनों से ओबीसी गणना की मांग के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को कहा था कि जाति जनगणना में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के अलावा किसी अन्य जाति को शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमारी मांग पर कदम उठाए थे। जिसके बाद एक सर्वदलीय बैठक हुई थी।